हरिद्वार: दिनांक 13 अगस्त 2025 को धनौरी पीजी कॉलेज में “नशा मुक्त अभियान” के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार जी ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और हम सभी को मिलकर इसे खत्म करने का प्रयास करना होगा। यह शपथ हमारे इस संकल्प को मजबूत करेगी।
इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन समिति प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी (मलिक) और डॉ. हरीश रावत ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर इसके नकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।
उनके मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रियंका त्यागी, श्री अंकित कोहली और जंतु विज्ञान विभाग के समस्त सहायक आचार्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया ।
इस सामूहिक शपथ ग्रहण में सभी ने सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और दृढ़ किया ।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना