हरिद्वार: हरिद्वार के निकटवर्ती ग्राम फेरूपुर में रविवार की दोपहर लक्सर की ओर से आ रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे विज्ञापन बोर्ड से टकरा गई। जिसके बाद अनियंत्रित हुई बस ईंट के ढेर की चपेट में आ गई। घटना में दस यात्रियों को चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित गांव फेरुपुर के नजदीक हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े विज्ञापन पोल से टकराकर ईंट के ढेर की चपेट में आ गई। बस में महिला, बच्चांे सहित चालीस यात्री सवार थे, जो देहरादून एक सतसंग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे चालक और यात्रियों को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चौकी प्रभारी फेरुपुर चरण सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में कुछ यात्रियों को थोड़ी चोटें आई हैं। घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना