हरिद्वार : पतंजलि के अस्पताल में फर्जी डाक्टर बनकर मरीजों से ठगी करने वाले को हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने पकड़ा।
पकड़े जाने पर अस्पताल कर्मचारियों ने पहले डाक्टर की जमकर धुनाई की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के रमन पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राहुल कुमार निवासी ग्राम गढ़पुर थाना नवादा, बिहार पतंजलि योगपीठ अस्पताल के परिसर में घूम रहा था।
पूछने पर व्यक्ति ने खुद को डा. अशोक बताया। कहा कि वह पतंजलि योगपीठ के अस्पताल में डाक्टर है। शक होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसके पास आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसमे आर्डडी में नाम डा. राहुल सिंह, आफिस का पता पतंजलि हॉस्पिटल आनंदम सिटी हरिद्वार लिखा था।
पतंजलि के कर्मचारियों ने जब गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह चिकित्सकों को सीधे दिखाने के नाम पर मरीजों से पैसा ऐंठता था।
आरोपी युवक पूर्व में पतंजलि में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसकी गलत हरकतों के कारण कालेज प्रशासन ने उसे निकाल दिया था।
बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पतंजलि की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया गया है।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर