हरिद्वार: बाइकों पर सवार चार युवकोें ने पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी।
घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना लक्सर क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार बालावाली निवासी ऋषिपाल 40 वर्षीय पुत्र कालेराम गुरुवार की सुबह ट्रेक्टर से लक्सर के गाँव कुडी भगवानपुर आया था। इस दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार चारल युवकरों ने ऋषिपाल को रोक लिया और उस पर ताबडतोड़ गोलियों की बौछार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
ऋषिपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ बहादुर सिंह चौहान व कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे और बामुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
सीओ के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान