डॉ संदीप भारद्वाज,,एनटी न्यूज़, हरिद्वार: बीएचईएल के सेक्टर 2 में आज एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग को तोड़ते हुए बगल के मकान में दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीएचईएल क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3:00 बजे लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी राहुल अपनी कार से भेल की ओर से ज्वालापुर जा रहा था। तभी सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारे के पास उसका कार से नियंत्रण खो गया और कार सीधे मकान नंबर 23 की फेंसिंग तोड़ते हुए 24 नंबर के क्वार्टर में जा घुसी। गनीमत रही कि घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार क्वाटर की दीवार तोड़ कर कमरे में घूस गई दीवार जिसमे दो बच्चे बैठे थे जिस सोफे पर बच्चे थे वो 5 फुट दूर खिसक गया था शुक्र है किसी को चोट नही आई।
हालांकि, इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कार से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद साधु संतों ने सभी से की अपील, जानिए..
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन