अभिनव कौशिक, हरिद्वार: शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के चुनाव को चुनौती देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेश प्रताप सिंह ने अधिवक्ता विपिन गोयल के माध्यम से चुनाव याचिका संख्या 02 / 2025 जिला जज, हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत की है।
याचिका में दिनांक 23 जनवरी 2025 को संपन्न हुए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर चुनाव और पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हुई मतगणना दिनांक 25 जनवरी 2025 में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बताया कि विशेष रूप से, वार्ड संख्या 13 की मतगणना में हेराफेरी एवं अनुचित संसाधनों के उपयोग के माध्यम से चुनाव परिणाम को प्रभावित किया गया।
महेश प्रताप सिंह राणा ने याचिका में प्रत्याशी संख्या 5, राजीव शर्मा के निर्वाचन को अवैध, शून्य एवं निरस्त घोषित करने, तथा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को शून्य कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने का माननीय न्यायालय से अनुरोध किया है।
जिला न्यायालय, हरिद्वार ने याचिका को एडमिट करते हुए सुनवाई की तिथि 20 फरवरी 2025 नियत की है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी