हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक सौतेली मां ने बेटी की हत्या करने का प्रयास करते हुए खाने में पारा मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने युवती की हालत को नाजुक देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। जहां से उसे अब दिल्ली भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार कॉलोनी ने सूचना दी कि उसकी बहन निम्मी को उनकी सौतेली मां ने खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवती को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों को युवती का अल्ट्रासाउंड करने पर उसके पेट में पारे के कण मिले।पीडि़ता निम्मी और उसकी दो अन्य बहनें अपनी सौतेली मां के साथ ही रहती हैं। उनकी मां के द्वारा उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा था।
निम्मी की बहन डीपीएस स्कूल रुड़की में शिक्षिका है। एम्स में पीडि़ता की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पीडि़ता की मां निर्मला व तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


More Stories
विश्व अंगदान दिवस पर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने की अपील, भ्रांतियां दूर कर जीवनदान का संकल्प लेने का संदेश
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाविद्यालय कोटाबाग में श्रृंखला के द्वितीय दिन “स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन