हरिद्वार: मोती बाजार में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो
हरिद्वार: हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास स्थित मोती बाजार में एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बिशनदास एंड संस नाम की खिलौनों की दुकान में देर रात अचानक धुआं उठने लगा। थोड़ी देर बाद दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि दूर से नजर आई और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संकरा रास्ता होने के चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी हालांकि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भीषण अग्नि कांड में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
गनीमत रही कि आग लगने के समय बाजार बंद था। अगर दिन के वक्त आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
महाविद्यालय कमांद की 12 छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के अंतर्गत मिली छात्रवृत्ति
हरिद्वार: सराय बाईपास और मंडी-सराय मार्ग की बदहाली पर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने जताई चिंता
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित