उत्तराखंड मास्टर गेम्स एसोसिएशन ने 29 से 30 जनवरी को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के क्रीड़ा मैदान में उत्तराखंड राज्य मास्टर गेम्स का आयोजन किया जिसमें मोनिक धवन ने प्रतिभाग कर राज्य खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और उनका चयन नेशनल मास्टर गेम्स के लिए हो गया ।
11 फरवरी से 14 फरवरी तक हुए इस आयोजन में भारत के अधिकतर सारे राज्यों ने बीएचयू यूनिवर्सिटी बनारस मे प्रतिभाग किया और मोनिक धवन ने 400 मीटर बाधा रेस (हर्डल रेस) में प्रतिभाग किया ।
राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड प्लेस पर(सिल्वर मेडल) जीतकर उत्तराखंड राज्य तथा हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया एवं उत्तराखंड राज्य के खाते में सिल्वर मेडल आया जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम नेशनल गेम्स में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया।
सम्मानित करने में मंजू रानी विनोद अरोड़ा पूजा अरोड़ा हरजीत विना कपूर बधाई देने में प्रदीप चौधरी अध्यक्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन, नवनीत परमार प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मास्टर गेम्स एसोसिएशन, भारत भूषण प्रदेश सचिव ,सुभाष चंचल एडवोकेट सुभाष त्यागी पार्षद अनुज सिंह प्रदीप अहूजा मनोज महंत डॉक्टर एनके अग्रवाल जिला होमस्टे एसोसिएशन , जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार आदि रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन