रविवार को मुलतानी समाज के लोग मां गंगा में प्रवाहित करेंगे जोत
हरिद्वार, 2 अगस्त। अखिल भारतीय मुलतान संगठन की और से रविवार को आयोजित किए जा रहे 115वें मुलतान जोत महोत्सव में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि से मुलतानी समाज के हजारों लोग शामिल होंगे और गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे।
प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष दिल्ली के पूर्व विधायक डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि मुलतान जोत महोत्सव धूमधाम से संपन्न होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। श्रद्धालु भक्त शोभायात्रा के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और मनोकामना की प्रर्ति के लिए गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, सांसद कमलजीत सहरावत, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हरिद्वार विधायक सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे।
मुलतान जोत सभा के कोषाध्यक्ष रतनदेव चावला ने बताया कि वर्ष 1911 में भक्त रूपचन्द ने समाज में भाईचारे एवं शांति की कामना को लेकर मुलतान से पैदल हरिद्वार आकर गंगा मैया को ज्योति अर्पित की थी। तब से मुलतानी समाज द्वारा परम्परानुसार प्रति वर्ष इसे बड़े पैमाने पर एवं भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक