हरिद्वार: आठ महीने के अगवा हुए बीरु को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने ऋषिकेश के वीरभद्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उललेखनीय है कि 9 अगस्त की अलसुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 से आठ माह के एक बच्चे बीरू को चोरी कर लिया गया था। बीरू अपने परिवार के साथ बनारस से हरिद्वार आया था।
रात्रि के कारण परिवार रेलवे स्टेशन पर ही सो गया। इसी दौरान मूलतः पंजाब की रहने वाली एक महिला ने बच्चे को चोरी कर लिया।
बच्चा चोरी की घटना से पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की चार टीमें बच्चे को ढूढ़ने में लगीं। आज पुलिस ने बच्चे को ऋषिकेश के वीरभद्र स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपित महिला की पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी पुलिस। बच्चे को ढूढ़ने वाली पुलिस टीमों को इनाम की घोषणा गई है। पुलिस ने आरोपित महिला का चालान कर दिया है।


More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
महाविद्यालय बनास-पैठाणी के वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किया शैक्षिक भ्रमण
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : प्राचार्य प्रो. नवीन भगत