उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार हमेशा ही अपने सामाजिक कार्यों से चर्चाओं में रहते हैं।
उनके सामाजिक कार्यों के किस्से सात समंदर पार तक चर्चाओ में रहते हैं। इस बार उमेश कुमार ने ऐसा काम किया है जिसकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है ।
दरअसल हरिद्वार जिले के हाई स्कूल और इंटर मिडियट के टॉपर बच्चों के लिए उमेश कुमार ने ऐलान किया था कि जो भी बच्चे टॉप करेंगे उनको वो मुंबई की हवाई सैर करवाएंगे।
आपको बता दें कि अब उमेश कुमार ने टॉपर बच्चों को न सिर्फ हवाई सैर करवाई है बल्कि उन्हें बॉलीवुड के स्टार से भी मिलवाया है।
उमेश कुमार हरिद्वार जिले के 10 बच्चों को बोइंग 777 से लेकर मुंबई पहुंचे। जहां पहुंचकर उमेश कुमार ने इन बच्चों को सोनू सूद,अर्जुन कूपर समेत कई स्टार से मिलवाया वहीं बच्चों को सोनू सूद के साथ ब्रेकफास्ट भी करवाया और उनकी नई फिल्म का ट्रेलर भी दिखवाया। जिसके बाद बच्चों में भी खासा उत्साह है।
उमेश कुमार ने बताया कि टॉपर बच्चों को यात्रा करवाने का उद्देश्य ये है कि अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरित हों वहीं जब हमारे बच्चे विभिन्न वातावरण को देखते हैं तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
आपको बता दें कि उमेश कुमार हमेशा से ही समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं जिस वजह से उनके चर्चे पूरे देशभर में बने रहते हैं।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान