एनटीन्यूज़,हरिद्वार: शहर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा के बेटे अंशुम मल्होत्रा ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी, सास व पत्नी के दोस्त के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि शहर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा (मल्होत्रा शूज़ पैलेस) के सुपुत्र अंशुम मल्होत्रा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 01 साल पहले मुस्कान वालिया पुत्री अरुण वालिया निवासी भेल से हुई थी।
फरवरी में उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी और अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव वर्मा निवासी ज्वालापुर के साथ रहने लगी थी। उसने कई बार अपनी पत्नी को लाने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी और उसका दोस्त उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी मुस्कान वालिया, सास अनुराधा वालिया दोस्त गौरव वर्मा और प्रभात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन