हरिद्वार: प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए उसके मंगेतर पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के दो आरोपितों को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर तमंचा, बाइक व कपड़े बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर काजी निवासी जसवन्त सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थाने में भतीजे तुषार उर्फ गौरव को अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायर कर पैर में गोली मारने के सम्बन्ध में मुकदमा तहरीर देकर 30 जून को मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना के जल्द खुलासे के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए थे। गठित पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान आरोपितों की पहचान अभिषेक पुत्र आजाद निवासी ग्राम चेहड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ.प्र. व अभिषेक पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बुड्डा खेड़ा गुज्जर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ.प्र. के रूप में हुई।
पहचान के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को होटल सूर्य लोक रेलवे रोड सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपित अभिषेक पुत्र आजाद जिस लड़की से प्रेम करता है, उसकी शादी उसके परिजनों ने तुषार (पीड़ित) से तय कर दी थी। शादी तुड़वाने के लिए आरोपी ने तुषार को जान से मारने की नियत से फायर किया था।
आरोपितों की निशांदेही पर अभिषेक पुत्र आजाद के ग्राम चेहडी में उसके घर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व देशी तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक