संजीव शर्मा, हरिद्वार: हरिद्वार के रोशनाबाद में सिडकुल क्षेत्र से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार बीती रात रात्रि की शिफ्ट करके लौट रहे युवक की अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी नवल टाइम्स न्यूज़
जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया है बताया जा रहा है कि उक्त युवक क्षेत्र के रावली महदूद में अपने चाचा तथा मां के साथ रह रहा था वहीं अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है नवल टाइम्स न्यूज़
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया है कि मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र ओंकार सिंह आयु लगभग 25 वर्ष निवासी अमरोहा यूपी तथा हाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है
जानकारी के अनुसार मृतक सिडकुल की ए एल एफ इंजीनियरिंग कंपनी में कार्य करता था वही पुलिस आसपास के सीसी कैमरों को खंगालने और कंपनी में कार्य कर रहे सहकर्मियों से बातचीत कर हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट