हरिद्वार: हरिद्वार से ऋषिकेश जा रही एक बस चण्डी घाट से आगे काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई।
यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस टनकपुर से आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक कांवड़ के चलते ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को चीला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह यात्रियों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज की एक बस संख्या यूके 07 पीए 3083 चंडी घाट पुल से होती हुई चीला मार्ग से निकली थी। तभी काली मंदिर से थोड़ा आगे मोड़ पर सामने से आती एक कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया।
जिससे बस नाले में पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बस चालक अयूब ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे। जिसमें से से 7 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ है।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित