श्री केदारना यात्रा मार्ग पर सवारी ढोने पर दो एंबुलेंस पुलिस ने की सीज, हरिद्वार से दो एंबुलेंस द्वारा सवारियों को केदारनाथ धाम ले जाया जा रहा था और केदारनाथ मार्ग पर ये राजस्थान और हरिद्वार नंबर की दो एम्बुलेन्स एक साथ हूटर बजाते हुए तेजी से सोनप्रयाग बाजार से गौरीकुण्ड की तरफ जा रही थी।
चूंकि पुलिस के पास यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी सम्बन्धित सूचना भी नहीं थी। पुलिस द्वारा इस बात का ध्यान रखा जाता है कि एम्बुलेन्स जैसी अनिवार्य व आवश्यक सेवा यातायात जाम में न फंसने पाये, स्वास्थ्य विभागभी इन एम्बुलेन्स के बारे में बेखबर था, क्योंकि ऐसी कोई भी इमरजेन्सी सूचना उन तक भी नहीं आयी थी।
इसी शक के आधार पर पुलिस की चेकिंग में पाया गया कि इन दोनों एम्बुलेंस में अवैध रूप से सवारी बिठाकर गौरीकुण्ड ले जाई जा रही थी। पूछताछ में चालकों द्वारा बताया गया कि हरिद्वार से लग्जरी/ AC एम्बुलेंस बुक कर सवारी लेकर आए थे।
दोनो एम्बुलेंस से तत्काल प्रभाव से सवारियों को उतरवाकर इन एम्बुलेन्स को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब