एनटीन्यूज़,हरिद्वार: जनपद हरिद्वार की युवती ने यूपी के एक युवक के विरूद्ध दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया.
जानकारी के अनुसार यूपी के युवक ने हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र की युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह व्यक्ति उसे ब्लैकमेल कर रहा है जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
युवती की करीब एक साल पहले फोन पर अकाश कश्यप निवासी ग्राम लतीफपुर टूर ,जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच एक रिश्ता बन गया था, जिसके बाद मार्च 2021 को युवक ने अपनी बातों में उलझाकर युवती को हरिद्वार के होटल में बुलाया। जहापर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी एक अश्लील वीडियो भी बना ली।
इसे कुछ दिनों बाद युवक ने युवती को फोन करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोबारा मिलने की धमकी दी और यह कहा कि अगर वह नहीं आती तो वह अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद परेशान होकर युवती ने यह बात परिजन को बताई जिसके बाद परिजन उसे लेकर झबरेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देकर पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ