हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट कर गोली चलाने का मामला सामने आया है।
हमले में प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया। मामले में प्रॉपर्टी डीलर ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ज्वालापुर की पीएचडीसी कॉलोनी निवासी अजय राज चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि 10 जून को सुबह 9 बजे करीब वो अपने सुखपाल एन्क्लेव ऑफिस में बैठा हुआ था, तभी 5 लोग ऑफिस में घुसे और मुझे धमकी दी। उन्होंने कहा कि वो यह ऑफिस और जमीन छोड़कर यहां से चले जाएं।
मामला जमीन और पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। अजय राज चौधरी ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान रामपाल शर्मा पुत्र बाबूराम ने तमंचे से फायर भी किया, जिसमें बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। अजय राज चौधरी ने पुलिस तहरीर देकर आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अजय राज चौधरी ने तहरीर दी है, जिसमें आरोपी रामपाल शर्मा पुत्र बाबूराम निवासी ज्वालापुर, धर्मपाल पुत्र कर्ताराम व आजाद पुत्र सुखपाल निवासी दाबकी खुर्द थाना लक्सर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना