डी पी उनियाल नवल टाइम्स न्यूज़, नरेन्द्र नगर, : क्षेत्र के नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती के ससुर ग्राम माणदा निवासी वर्तमान समय में विगत कई वर्षों से गजा बाजार में निवासरत 93 वर्षीय हुकम सिंह खाती का अपने निवास पर कल शाम को निधन हो गया।
आज उनका दाह संस्कार कोटेश्वर घाट पर किया गया। उनके बेटे सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती व रविन्द्र सिंह खाती ,एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने पिता के शव को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मिलनसार व मधुर स्वभाव के हुकम सिंह खाती के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल , प्रमुख फकोट राजेंद्र सिंह भंडारी, चम्बा श्रीमती शिवानी विष्ट ने दूरभाष से संवेदना व्यक्त की है ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण,मंडल अध्यक्ष रतन सिंह,मंडल महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, व्यापार सभा गजा विनोद सिंह चौहान,कुंवर सिंह चौहान,मानसिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, राजेंद्र राणा, आनंद सिंह खाती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, सिविल सोसायटी नकोट के विक्रम सिंह रावत ने भी संवेदना व्यक्त की है ।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना