एनटीन्यूज़, उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें गुड्डू लाल को थराली से जबकि सुमन तिवारी को केदारनाथ से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा धनौल्टी से अमरेंद्र बिष्ट, रायपुर विधानसभा सीट से नवीन पिरशाली, जबकि देहरादून कैंट से रविंदर आनंद को टिकट दिया है।
टिहरी विधानसभा सीट से त्रिलोक सिंह नेगी, डोईवाला विधानसभा सीट से राजू मौर्य, ज्वालापुर विधानसभा सीट से ममता सिंह, खानपुर विधानसभा सीट से मनोरमा त्यागी को आप ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके अलावा श्रीनगर विधानसभा सीट से गजेंद्र चौहान, कोटद्वार विधानसभा सीट से अरविंद शर्मा को टिकट दिया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनावके लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। उस लिस्ट में आप के मुख्यमंत्री फेस कर्नल अजय कोठियाल की सीट भी तय कर दी गई थी। अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन
महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद