February 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में हुयी भारी बढ़ोतरी

एनटीन्यूज़: उत्तराखंड में कोरोना के के मामलों में आज भारी बढ़ोतरी  सामने आयी है।

नैनीताल और हरिद्वार जनपद में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी सामने आई। राज्य में आज कोरोना के कुल 53 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344303 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330557 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 53 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 08 ,हरिद्वार से 14, नैनीताल जिले से 29, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344303 मरीजों में से 330557 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6160 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7407 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 183 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

 

About The Author