ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल ) में ‘मतदाता जागरूकता समिति’ के द्वारा आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता और ‘मतदाता जागरूकता समिति’ की ब्रांड एंबेसडर डॉ सृजना राणा के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिस का थीम मतदाता जागरूकता थी ।महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।
प्रथम स्थान शालिनी (बी.ए. सेकंड सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सलोनी (बी.ए. सेकंड सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान कामिनी (बी.ए. थर्ड ईयर) ने प्राप्त किया ।
निर्णायक मंडल में डॉक्टर अर्चना धपवाल ,डॉक्टर शीतल वालिया एवं डॉक्टर लीना पुंडीर रहे ।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर रंजू उनियाल तथा डॉक्टर प्रियंका के साथ समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे|


More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार: सहकारी भंडार चुनाव में हंगामा, मतदान केंद्र पर विकास तिवारी की पिटाई से मचा हड़कंप
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश