October 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालयय नरेन्द्र नगर ने निकाली सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर जन जागरूकता रैली

जीवन अमूल्य है इसे लापरवाही से ना गवाएं – प्रदीप पंत

नरेन्द्र नगर: धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालयय नरेन्द्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नरेन्द्र नगर पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर एक रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉo संजय कुमार के नेतृत्त्व में किया गया I

रैली का शुभारम्भ करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉo उमेश चन्द्र मैठाणी और थाना प्रभारी प्रदीप पंत द्वारा छात्र/ छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी और साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया और बताया कि सड़क पर नियमों का पालन नही करने से अपनी जान के साथ दुसरो की जान भी हम जोखिम में दाल देते है इसलिए हमें सड़क नियमो का कड़ाई से पालन करना चाहिए I

युवाओं को खासकर इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है और साथ ही उन्होंने छात्र/ छात्राओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की और सभी को इसके दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया I किसी भी महिला या अन्य व्यक्ति को पुलिस से सहायता हेतु पुलिस एप डाउनलोड कराया गया जिससे पीड़ित को तुरन्त सहायता पहुचाई जा सकेंI

रैली में छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, हेलमेट पहनो, बोझ नही है, दुर्खाटना से देर भली, जन जन की यही पुकार नशा मुक्त हो अपना देश आदि नारों से आम जन को जागरूक किया I

रैली तहसील प्रागण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए थाना नरेन्द्र नगर और फिर टाउन हाँल में एकत्रित हुयी जहाँ पर

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सब सीनियर इंस्पेक्टर समसेर अली ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग 20 लाख व्यक्तियों की म्रत्यु नशे के कारण हो जाती हैI 12 से 30 वर्ष की आयु वाले 93 प्रतिशत युवा इसकी चपेट में आ जाते हैंI

युवा वर्ग में दोस्तों के दबाव, बढती फैशन प्रवर्ती, तनाव,धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रमों में नशे का बढ़ता प्रचलन इसका मुख्य कारण हैंI

साथ ही कहा कि अच्छे कार्यो में भागीदारी, स्वमं से प्यार,राजयोग मेडीटेशन के निरंतर अभ्यास जैसे क्रियाकलापों से नशाखोरी को दूर किया जा सकता हैं I साथ ही छात्र/ छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाईI

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डॉo संजय कुमार ने कहा कि सड़क नियमों का उचित पालन नहीं करना और नशे की लत दोनों स्वंय के साथ समाज और देश के लिए भी खतरनाक है I एक सम्रध राष्ट्र की कल्पना तभी सम्भव है जब देश का युवा स्वस्थ एवं जागरूक होगाI साथ ही कहा कि छात्र/छात्राओं में सेवा भाव जागृत करने के लिए आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहे निराश्रितों को फलाहार और खाद्य पैकेट के साथ गर्म वस्त्र भी वितरित किये गये I

इस मौके पर डॉo सपना कश्यप, डॉo सुधा रानी, डॉo हिमांशु जोशी, डॉo राकेश नौटियाल, डॉo जितेन्द्र नौटियाल, डॉ चेतन भट्ट, श्री अजय, श्री भूपेंद्र, श्री महेश कुमार एवं पुलिस के संजय रावत, तेजवीर सिंह,कविता बडथवाल और सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहेंI

About The Author

You may have missed