March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजित

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी एवं क्रीडा प्रभारी डॉ० नेपाल सिंह के द्वारा प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राओ को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, ताडाआसन,आदि योगाभ्यास कराया गया।

इस कार्यक्रम मे डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० बिशन लाल , श्री मुकेश प्रसाद, श्री कुंदन लाल, श्री अजीत नेगी, श्री अंकित नेगी, श्री रोहित कुमार, श्री सुरेंद्र रावत, श्री प्रताप सिंह राणा, श्री राकेश कुमार, श्रीमती लक्ष्मी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।

About The Author

You may have missed