राजकीय महाविद्यालय पाबौ में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान एवं प्रतिभाग करने की शपथ महाविद्यालय के प्राचार्य,प्राध्यापकों, कर्मचारी गणों द्वारा ली गई।
महाविद्यालय के ऐसे छात्रों जो की प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उन्हें अनिवार्य रूप से चुनाव में मत देने के लिए प्राचार्य महोदय द्वारा प्रेरित किया गया।
उन्होंने मतदान को सभी का कर्तव्य बताते हुए मतदान में मत दे , भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में स्वीप की नोडल अधिकारी सुनीता चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने 19 अप्रैल को उत्तराखंड में होने वाले लोकतांत्रिक पर्व को उत्साहित होकर मनाने और प्रत्येक महाविद्यालय सदस्य को अपने मतदान का प्रयोग करने तथा अन्य व्यक्तियों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निवेदन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान के अधिकार और कर्तव्य दोनों से अवगत कराना और आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग