आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सैल एवं निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ।
आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि द्वितीय दिवस निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तराखण्ड के निदेशक बी0एस0 सजवान ने उद्यमिता के लिऐ फंडिंग एजेंसी एवं बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
निर्मला सोशल संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव भटनागर ने सक्सेस स्टोरी के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरुक किया।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार से आये सभी विषय विशेषज्ञों, मुख्य वक्ता एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने की अपेक्षा की ।
इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 राजेश चौनाल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षनेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी