आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में परीक्षा समिति द्वारा आगामी परीक्षाओं को लेकर के एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि आगामी सत्र से परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट रूपी कवर पृष्ठ की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी।
उत्तर पुस्तिका का कवर पृष्ठ तीन भागों में विभाजित होगा जिसमें परीक्षार्थी एवं परीक्षा से संबंधित सूचनाओं का समावेश होगा। परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि अक्षरों एवं अंको को बॉक्स में भरने के लिए पेन अथवा बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग किया जाएगा जबकि वृत्तों को भरने के लिए एचबी पेंसिल का प्रयोग किया जाएगा।
जब परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक भरेंगे तो बॉक्स में बॉल पेन से तथा वृत्तों में एचबी पेंसिल से भरेंगे । इसी प्रकार से पेपर कोड भरने के लिए बॉक्सो के लिए बॉल पेन का प्रयोग किया जाएगा तथा वृत्तों को भरने के लिए एचबी पेंसिल का प्रयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पीजी कक्षाओं के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति स्वयं प्रमाणित करते हुए संबंधित विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे जिसे महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के उपाधि सेल को भेजा जा सके तथा परीक्षार्थियों को उनकी डिग्री प्राप्त होने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग