April 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कमांद में मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित, स्वयंसेवक भी हुए सम्मानित

कमांद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कमांद में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कल दिनांक 28 अप्रैल 2026 को हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान’ के तहत एक वृहद मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रोफेसर गौरी सेवक ने छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराते हुए कहा कि सजग मतदाता ही स्वस्थ लोकतंत्र का आधार हैं।

इसी क्रम में डॉ. शेफाली शुक्ला ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से SIR अभियान के तकनीकी पक्षों, ऑनलाइन पंजीकरण और ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय में विगत दिनों संपन्न हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाने वाले स्वयंसेवकों (Volunteers) के लिए ‘विशेष अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों के अभूतपूर्व परिश्रम और सेवा भाव को देखते हुए क्षेत्रीय उपनिदेशक, प्रोफेसर ममता नैथानी जी द्वारा विशेष रूप से ₹5100 की प्रोत्साहन राशि प्रायोजित की गई।

प्रोफेसर ममता नैथानी जी के इस प्रेरक योगदान की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका यह स्नेहपूर्ण सहयोग न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें भविष्य में भी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

प्राचार्या प्रोफेसर गौरी सेवक के कर-कमलों द्वारा यह राशि स्वयंसेवकों में वितरित की गई। प्राचार्या ने प्रोफेसर ममता नैथानी जी के इस अनुकरणीय और उदार सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी, डॉ. नीना शर्मा तथा योग प्रशिक्षक श्री देवेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

About The Author