संजीव शर्मा एनटीन्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रोवर्स रेंजर्स के तत्वधान में रेंजर छात्राओं द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूक किया l
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है l
रेंजर्स की संयोजिका डॉ मंजू भंडारी ने कहा कि देशभर में रक्तदान हेतु नाको, रेड क्रॉस जैसी कई संस्थाएं लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता करने का प्रयास कर रही हैं, परंतु इनके प्रयास तभी सार्थक होंगे जब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएं l
डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा की स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1997 में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाने की घोषणा की है इसके पीछे मकसद विश्व में रक्तदान की अहमियत को समझाना था, जिससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान के प्रति प्रेरित हो सके
इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सेला जोशी, डॉ विनीत कुमार, संगीता थपलियाल, स्वर्ण सिंह गुलेरिया धनराज, सुनील गैरोला, अमीर, सुरेश रमोला आदि उपस्थित थे l



More Stories
पवित्र नदियों को यदि माता मानते हैं तो फिर गंदगी का विसर्जन करते समय माँ का भाव क्यों नहीं? – जितेन्द्र रघुवंशी
पीएनबी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रेम हॉस्पिटल में मिलेंगी रियायती स्वास्थ्य सुविधाएं, हुआ महत्वपूर्ण समझौता
भाजपा गजा मंडल की बैठक में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान