अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः कनखल क्षेत्र में एक मोबाइल फोन विक्रेता के खाते से बीस हजार की रकम उड़ा ली गई। हैरानी की बात यह है कि मोबाइल फोन विक्रेता ने न तो एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया न ही किसी लिंक को क्लिक किया और न ही किसी को अपने ओटीपी की जानकारी दी।
पीड़ित ने इस संबंध में कनखल पुलिस को शिकायत की है। लक्सर मार्ग पर गणेश फिलिंग स्टेशन कृष्णानगर कालोनी में सचिन गांधी की ज्योति एंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल फोन की दुकान है। शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल फोन पर अधिकृत मेल पर दो मैसेज आए। मैसेज में दो बार में उनके बैंक खाते से दस दस हजार की रकम निकाले जाने की जानकारी थी।
वह हैरान रह गए। उन्होंने सुबह के वक्त बैंक शाखा पहुंचकर जब जानकारी ली तब पता चला कि किसी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से रकम ट्रांसफर की गई है। पूछने पर उन्होंने बताया कि न तो उनके पास एटीएम कार्ड है और न ही उन्होंने किसी से बैंक खाते की जानकारी साझा की थी। न ही किसी तरह के लिंक को क्लिक किया था।
पीड़ित ने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि शिकायत को लेकर जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है, उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार