हरिद्वार: किसानों के खेतों से मोटर चोरी करने वाले गैंग का मंगलौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की मोटरें, तांबे के तार और मोटर स्टार्टर बरामद किए गए हैं। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से किसानों ने राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मंगलौर और आसपास के देहात क्षेत्रों में खेतों से मोटर चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं। किसानों में नाराजगी को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने विशेष टीमों का गठन कर चोरों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए, मुखबिर की सूचना पर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने मंगलौर में दर्ज चार और भगवानपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे का खुलासा किया।
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते पीयूष उर्फ बॉबी पुत्र अनुप सिंह, शुभम पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार व संजय पुत्र हरिचन्द, निवासी ग्राम झंझोली, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए सभी का चालान कर दिया है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग