हरिद्वार: ऋषिकेश घूमने आए चार दोस्तों में दो दोस्तों के चीला की ओर से ऋषिकेश जाते हुए नहर में डूबने का मामला सामने आया है।
सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा युवकों को तलाश किया गया। लेकिन युवकों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से अपनी कार द्वारा चार दोस्त सोमवार को हरिद्वार घूम कर शाम को ऋषिकेश घूमने के लिए वाया चीला जा रहे थे। चीला नहर में एक युवक प्रमोद (25 वर्ष) पुत्र विनोद निवासी नंगली विहार नफरत गढ़ दिल्ली पानी भरने हेतु नहर की ओर गया, अचानक पैर फिसल जाने से के कारण वह नहर में बहने लगा। प्रमोद को बहता हुआ देख उसका दोस्त पंकज (26 वर्ष) पुत्र अनूप सिंह बीएसएफ फ्लैट द्वारिका दिल्ली भी उसको बचाने हेतु नहर में कूद गया। दोनों दोस्त बहते हुए नहर में गायब हो गए।
उनके साथ आए उनके साथी निशांत और कमल निवासी नफरत गढ़ दिल्ली ने स्थानीय लोगों से मदद का प्रयास किया। लेकिन दोनों दोस्त नहर में गायब हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची लक्ष्मण झूला पुलिस ने युवकों को ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा आज भी युवकों को तलाश किया गया। लेकिन युवकों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग