हरिद्वार: बदमाशों ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में घुसकर दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया।
राजीव नगर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी शुभम ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास किसी काम से गया था कि तभी वहां मोहित, रवि, अजय, रोहित, योगी ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों व चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमे उसका दोस्त हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मोहित, रवि, अजय, रोहित, योगी निवासी झंडा चौक कनखल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ मेे जुटी हुई है।
.


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान