हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। बदमाशों के तांड़व की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद होगई। बदमाशों के हमले की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल सुपरवाइजर सुशील कुमार को दी।
जब तक सुशील कुमार फैक्ट्री पहुंचते तब तक बदमाश मारपीट कर कर्मचारियों को घायल कर वहां से फरार हो गए। सुपरवाइजर सुशील कुमार ने घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।
मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। घायल कर्मचारियों के नाम अनवर, धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली व मुनव्वर अली बताए गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
हरिद्वार: महादेव प्राइवेट आईटीआई, फेरूपुर में जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
महाविद्यालय कोटद्वार के गणित विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
गजा: उत्तराखंड प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक आयोजित, प्रदेश संगठन का हुआ गठन