हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। बदमाशों के तांड़व की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद होगई। बदमाशों के हमले की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल सुपरवाइजर सुशील कुमार को दी।
जब तक सुशील कुमार फैक्ट्री पहुंचते तब तक बदमाश मारपीट कर कर्मचारियों को घायल कर वहां से फरार हो गए। सुपरवाइजर सुशील कुमार ने घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।
मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। घायल कर्मचारियों के नाम अनवर, धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली व मुनव्वर अली बताए गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
हरिद्वार: 15 जून को बहादराबाद में होगा, वित्तीय समावेशन संतृप्ति मेगा कैंप का आयोजन
हरिद्वार: प्रेस क्लब में हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया उद्घाटन