April 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान

हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम के पांचवे दिन मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा कंप्यूटर कार्यशाला के प्रथम सत्र में एमएस ऑफिस (एडवांस्ड) के बारे में पी.पी.टी. के माध्यम से बताया।

साथ ही उसमें प्रयोग होने वाले मुख्य टूल्स जैसे कॉलम मार्जिन, बोल्ड, ईमेल, हेडिंग एंड फुटर आदि महत्वपूर्ण टूल्स के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।

इसके बाद कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविन्द वर्मा के द्वारा इनका उपयोग किस प्रकार करना है, इसका डेमो करके दिखाया। इसके उपरांत द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनको एमएस ऑफिस (एडवांस्ड) आदि का भी अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, प्रवीण, नंद कुमार, तनु, लवकुश, डॉली, मंजू,सावेज, लवकुश, यशोदा,सावेज, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल आदि उपस्थित रहे।

About The Author