उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में आरोपित हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के सांकरी में स्थित रिजॉर्ट के वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
वन भूमि के अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाएं गए। तथा अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया था।
यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की अवैध रिसोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके सांकरी स्थित अवैध रिसोर्ट में मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उनके अवैध रिसोर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले बुलडोजर और फिर प्रशासन ने ग्रामीणों कि मदद से इस आलीशान रिसोर्ट को तोड़ना शुरू किया। देर सांय तक रिसोर्ट के काफी हिस्से को हटाया गया था।

बताते चलें कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर बीते दिनों कुछ युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। युवाओं की शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों ओर अगले ही दिन इस मामले में देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान एक के बाद एक बड़े खुलासे होते चले गए। सबसे बड़ा नाम उत्तरकाशी के नेता हाकम सिंह को लेकर हुआ। सीएम ने कार्रवाई से किसी तरह गुरेज नहीं किया और इसी का नतीजा रहा कि हाकम सिंह को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में जरा भी देर नहीं लगाई गई। इस मामले में एसटीएफ अब तक 40 से ज्यादा गिरफ्तारियां कर चुकी है। जबकि हाकम सिंह की संपत्तियों की जब जांच हुई तो उसकी अकूत दौलत और तमाम रिसोर्ट आदि के बारे में पता चला।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत