लखनऊ से आकाश सिंघल की विशेष रिपोर्ट : आज मंगलवार को कन्या पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव सम्पन्न हो गया। ब्रती महिलाओं ने उनके जूठन से नवरात्रि व्रत का पारण किया।
कुटी के सेवक दीपराज ने बताया कि अघोर पंथ में मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करके फिर से जल में विसर्जन करने से पाप का भागीदार समझा जाता है। इसीलिए महानवमी को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं तथा भैरव के रूप में एक बालक का पूजन अर्चन कर उनको भोजन कराते हुए यथा शक्ति द्रव्य देकर विदा किया जाता है।
इसी क्रम में सोमवार को कुटी पर कन्या पूजन कर उनके जूठन से नवरात्र का पारण किया गया। हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने हव्य डालकर जनकल्याण की मन्नत मांगी। इससे पहले महाअष्टमी को कुटी पर महानिशा जागरण पूजन चला जो भोर में पाँच बजे सम्पन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि कन्या पूजन के पीछे नारी सशक्तिकरण की अवधारणा भी छिपी है। उनके सम्मान कार्यक्रम से समाज में उनकी उत्कृष्ट स्थिति तथा उच्च स्थान होने का संदेश भी दिया जाता है। सायं भजन संध्या तथा भंडारे में पहुंच कर लोगों ने प्रसाद लिया।
इन्दिरा नगर में लाल हनुमान जी के मंदिर पर लखनऊ प्रॉपर्टी मंच की तरफ़ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें हिंदू मुस्लिम सभी ने सह भगिता की ज़िशसे भाई चारे की जागृति हुई।
इस अवसर पर रवि कांत मिश्रा ,अर्पित शर्मा ,नाने जैसवाल,दिनेश सिंह राणा ,प्रिन्स ,मोहमद असलम, मोहम्मद जावेद,आकाश सिंघल,रितेश श्रीवास्तव,अफ़ज़ल ,मोहामेड , सुनीता देवी ,मोहमद अब्दुल्ला ,भट्ट जीं,सुरेश पाण्डेय जी ,अक्षत त्रिपाठी ,डॉक्टर बी ऐन मिश्रा जी ,रितु अग्रवाल , विनोद प्रजापति ,आकाश अग्रवाल मौजूद रहे, इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बाश पत्रकार एसोसिएशन के चैरमैन नवल किशोर त्रिपाठी जी ने सभी प्रदेश वशियों को शुभकामनाएँ दीं।
वहीं हज़रतगंज में ११०० दीपकों से ओम् अकर्ति बनाकर सजाया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन