March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

आर्मी अफसर और पत्नी पर नबालिक नौकरानी के उत्पीड़न का आरोप, मामले में दपंति गिरफ्तार

इंडियन आर्मी के एक मेजर और उसकी पत्नी को अपनी घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है।

आरोप है कि नौकरानी को निर्वस्त्र कर पीटा जाता था और उसे कमरे में भी बंद करके रखा जाता था।

मामला असम राज्य का है। आरोपी मेजर नाबालिग को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से लेकर आया था, मेजर वही पर तैनात है। असम आने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की।

दंपति पर अपनी नाबालिग नौकरानी के साथ मारपीट का आरोप है। मारपीट में नौकरानी को गंभीर चोटें आई हैं। नौकरानी को इतना पीटा गया कि उसके दांत तक टूट गए। उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई है। साथ ही शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने उसे बताया कि 16 वर्षीय नौकरानी की जीभ भी कटी हुई मिली है। ज्यादातर उसे निर्वस्त्र ही रखा जाता था।

नाबालिग के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दंपती उसे बीते 6 महीने से परेशान कर रहा था। उससे ना सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि कई दिनों तक भूखा भी रखा गया। नाबालिग लड़की जब खाना मांगती तो वे उसे कूड़ेदान का खाना खिलाते थे। उसका आरोप है कि दंपती उसे निर्वस्त्र कर पीटता था, उसे तब तक पीटा जाता जब तक खून नहीं निकल जाता। सिर्फ इतना ही नहीं, उसे अपना ही खून चाटने के लिए तक बोला जाता था।

पीड़िता ने बताया कि मेजर की पत्नी उसे कमरे में बंद करके रखती थी और उसके बाल खींचती थी। वह घर में उसके काम को लेकर नाराज रहती थी। उसे बेलन से पीटा जाता था। नाबालिग ने बताया, ‘वह मुझे निर्वस्त्र कर देती थी, मुझे पीटती थी। जब मेरा खून बहता था तो वह मुझे अपना खून चाटने के लिए मजबूर करती थी।

पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ पोस्टको एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, दंपती का कहना है कि पीड़िता को ये चोटें सीढ़ियों से गिरने के कारण लगी हैं। पुलिस ने मारपीट, गैरकानूनी श्रम के तहत भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने जानकारी दी कि उसे 6 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था।

About The Author

You may have missed