उत्तराखंड: एक कॉलेज के 9 छात्र-छात्राओं सहित 16 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक बार फिर से क्षेत्र मेे कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में दहशत दिखाई दी। कोरोना पॉजिटिव निकले सभी छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मामला अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का है। जहाँ क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलोंज के 9 छात्र-छात्राओं सहित 16 लोगों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की वापसी को लेकर लोगों में दहशत देखने को मिल रहा है ।
बुधवार को जीआईसी सलॉज में उप जिला चिकित्सालय के डॉ आनंद नारायण तिवारी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमित छात्र-छात्राओं के घर जाकर उनका हालचाल पूछा। साथ ही सभी 16 संक्रमितों को कोरोना उपचार से जुड़ी जानकारियां और सावधानियों के बारे में बताया। डॉ तिवारी ने कहा कि अन्य छात्रों और शिक्षकों में भी बुखार सर्दी जुकाम, खांसी और सिर दर्द की शिकायत बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को बुखार की शिकायत के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
वहीं, कोरोना संक्रमण के नये केस मिलने के बाद बरगला निवासी समाजसेवी प्रकाश सिंह रावत ने विद्यालय में छात्र छात्राओं को सैनिटाइजर, मास्क, अश्वगंधा की गोलियां और एलोवेरा का काढ़ा वितरित किये।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद