उत्तराखंड: राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 51 नये लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 44 संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 417 सैंपलों की जांच की गई ।
इसमें 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 44, अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार जिले में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि 55 संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 98 हो गई है।
सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड नियमों का पालन कर सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हेल्थ फॉर ऑल थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। गैर संक्रामक रोगों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है।
उचित खान पान, नियमित व्यायाम अपनाने व भोजन में तेल,चीनी, नमक की कम मात्रा और पौष्टिक खाद्य पदार्थाे का इस्तेमाल कर स्वस्थ रह सकते हैं।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी