उत्तराखण्ड: चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समां गई। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
शुक्रवार शाम करीब 19.45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए हैं।
कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी शुक्रवार शाम को तब मिली, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने कार की नंबर प्लेट और बौनट का एक हिस्सा सड़क पर गिरा तथा पैराफिट का एक हिस्सा भी टूटा हुआ देखा ।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे, जो शुक्रवार की शाम को स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे। कार में सवार व्यक्तियों में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल, सोनवीर उर्फ सोनू निवासी दरवालगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल और शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारका, जनपद टिहरी गढ़वाल बताए जा रहे हैं।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना