राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ मे देवभूमि उद्यमिता योजना के बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का द्वितीये दिवस नोडल अधिकारी डॉ आराधना सिंह के निर्देशन मे शुरू हुआ ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी ने छात्रों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने और एक उद्यम हेतु व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सिद्धार्थ रावत द्वारा प्रतिभागियो मे उद्यमिता औऱ उद्यमशीलता के गुणों का विश्लेषण किया गया।
सर्वप्रथम प्रतिभागियों को कुछ चित्र दिखाए गए, जिन पर छात्रों को अपनी प्रतिक्रिया देनी थी।
श्री सिद्धार्थ ने प्रतिभागियों को खेलो तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एक उद्यमी के गुण जैसे जोखिम लेने की क्षमता, नवाचार, त्वरित प्रभाव से निर्णय लेने के क्षमता इत्यादि गुणों का विश्लेषण किया।
उक्त प्रशिक्षण मे छात्र -छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ आराधना सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे डॉ अशोक अग्रवाल, श्री अलोक बिजल्वाण, श्री कुलदीप, श्री दीपक धर्मशक्तू, डॉ मनोज बीस्ट तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री नरेश द्वारा विशेष सहयोग किया गया।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन