डीपी उनियाल, नरेंद्र नगर: देवभूमि उत्तराखंड के शिक्षाविद् साहित्यकार एवं समाजसेवी आचार्य- सन्तोष व्यास को दो लाख रुपए का चेक सड़क में पड़ा मिला।
देखने पर पता चला कि यह चेक रामी देवी/मुकेश सिंह का है। श्री व्यास ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमो से चेक के मालिक का पता लगाने की कोशिश की और उनकी यह कोशिश आखिर रंग लाई।
श्रीमती रामी देवी के पति श्री मुकेश सिंह आज अपना दो लाख रुपए का चेक (जो कि रास्ते में गिर गया था) पाकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने आचार्य सन्तोष व्यास एवं श्रीमती शकुन्तला व्यास का धन्यवाद किया। देवभूमि उत्तराखंड की यह विशेषता है कि यहां पर लोग ईमानदार हैं।
बताते चलें कि आचार्य- सन्तोष व्यास शिक्षक है और छात्र छात्राओं के हित के लिए संस्कारशाला संस्था के माध्यम से संस्कारिक शिक्षा देते हैं। इसके साथ ही नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश के उपाध्यक्ष के रूप में समाज सेवी है और देवभूमि उत्तराखंड की बोली भाषा के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में कंप्यूटर कार्यशाला के दुसरे दिन कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की दी जानकारी
राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में देवभूमि उद्यमिता योजना के एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति के द्वारा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित