September 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

एलबीएस महाविद्यालय हल्दूचौड़ में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एनसीटीई के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

जिसमें महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा योग के विभिन्न आसनों को किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेम चन्द्र के द्वारा सभी को योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क की जानकारी देते हुए विभिन्न योगासनों को कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरीश चंद्र जोशी, उमाशंकर दुम्का, गणेश जोशी, राकेश, रोवर्स सूरज सिंह राठौर, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार आर्या, रेंजर्स गीता जोशी, प्रियंका सिजवाली, उर्मिला कोरंगा, तनुजा, राजेश सिंह धामी, खजान चन्द्र आर्या आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author