डी पी उनियाल गजा: नगर पंचायत गजा मे आगामी 27 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ” द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव ” को सुव्यवस्थित व भव्यता के साथ मनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापार सभा, टैक्सी यूनियन एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक का आयोजन करते हुए सुझाव मांगे।
बैठक का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मार्ग दर्शन मे विगत वर्ष से मनाया जा रहा है।
महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित व भव्यता के साथ मनाया जाय इसके लिए आप सभी का सहयोग जरुरी है,उन्होंने कहा कि इस बार स्थानीय लोक गायकों, का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार सूर्यचंद्र चौहान ने कहा कि महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि इसमें पौराणिक परम्पराओं, सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों का संगम है, विभागीय स्टालों के माध्यम से नई जानकारी मिलती है।
बैठक में महिला समूहों के उत्पादों , स्थानीय व्यापारियों की दुकान लगाने, ढोल, दमाऊ, मस्कबीन को भी आमंत्रित करने, निकटवर्ती विद्यालयों के छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों सहित कई अन्य सुझाव भी रखे गए हैं।
बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत,पूर्व जिला मंत्री भाजपा गजेंद्र खाती, व्यापार सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सुनील चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका चौहान, अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राज, सभासद श्रीमती रंजना चौहान, जसवंत सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत पुष्पा चौहान, मंजू देवी,ममता खडवाल, प्रधान सुरेश कोठारी, फ्योंला देवी, सोनम नेगी, मान सिंह सजवाण, व्यापार सभा के जोत सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल,पूरण सिंह चौहान, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित परमार,कर्मचारी अजय सिंह खाती, बलवंत खाती, महेश सिंह,सहित कई अन्य जन प्रतिनिधि, पूर्व जन प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा विभाग, पुलिस चौकी, विद्युत, स्वास्थ्य, जल संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सेमेस्टर परीक्षा के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित