उत्तरकाशी, 15 मई 2026 : आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथॉल, टिहरी गढ़वाल की सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर परीक्षा के सफल संचालन हेतु एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने की।
प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी ताकि विद्यार्थियों को एक सुचारु परीक्षा वातावरण मिल सके।
परीक्षा प्रभारी डॉ. खुशपाल ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सह परीक्षा प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने कहा कि परीक्षा संचालन में तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग को मजबूत किया जाएगा। सभी संकाय सदस्यों को निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित डिजिटल मूल्यांकन कार्यशाला में भी सभी प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया और आने वाली परीक्षाओं हेतु डिजिटल रूप में उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को विस्तार से समझा।
बैठक में परीक्षा संचालन को सफल बनाने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉ रजनी चमोली, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ प्रभदीप सिंह, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित