संजीव शर्मा एनटीन्यूज़ हरिद्वार: 2 अक्टूबर, भेल उपनगरीय में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में अम्बरीष कुमार विचार मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सर्वप्रथम मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर , धर्मपाल ठेकेदार, देवाशीश भट्टाचार्य , सोम त्यागी, वरूण वालियान, शहाबुद्दीन अंसारी, इसरार सलमानी पार्षद, शौकीन पार्षद, सादिक गाढ़ा, रियाज अंसारी पार्षद, विनोद चौधरी, अमन गर्ग, सुनील सिंह राधे श्याम सिंह, ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने इस अवसर पर कहा कि आज देश में गांधी जी की प्रासंगिकता और भी अधिक है आज केन्द्र में बैठी सरकार जिस तरह देश में साम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ावा दे रही है , ऐसे नफरती माहौल में गांधी जी की विचारधारा की और भी अधिक आवश्यकता है अमरीका जैसे लोकतांत्रिक देश भी गांधी जी के विचारों पर चलने की बात कर रहा है अभी जब प्रधानमंत्री मोदी जी अमरीका यात्रा पर गए थे तब उनकी उपस्थिति में अमरीका के राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा अमरीका गांधी जी के बताए हुए सिद्धांतो पर चलेगा । अमरीका , विश्व के तमाम बड़े देश जहां गांधी के रास्ते पर चलने की बात कर रहे है वहीं ये सरकार गांधी जी के सिद्धांतों की बलि चढ़ा रही है आज देश में जिस तरह के हालात बनते जा रहे है , जिस तरह सम्प्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा मिल रहा है , जिस तरह लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है , जिस तरह सरकार से अलग विचारधारा रखने वाले लोगों को जेलों में ठूंसा जा रहा उससे लगता है कि ये सरकार गांधी के सिद्धांतों से भटक गई है लोकतंत्र को पिंजरे में कैद किया जा रहा है आज देश को गांधी जी बताये हुए रास्ते पर चल कर आजादी की दुसरी लड़ाई लड़नी पड़ेगी । कांग्रेस ने देश को गांधी जी के नेतृत्व में जहां आजादी दिलाई वहीं आज लोकतंत्र पर विश्वास रखने वालों को वो चाहे जिस भी विचार धारा के हो , किसी भी पार्टी में हो उन सभी को कांग्रेस के झंडे तले एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी । अगर कांग्रेस बचेगी तो लोकतंत्र बचेगा ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन