शादी के बाद रिसेप्शन से ठीक पहले दूल्हे द्वारा अपनी नवविवाहिता को चाकू से गोदकर हत्या करने और फिर खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है ।

मामला रायपुर में टिकरापारा थानाक्षेत्र के ब्रि‍जनगर  से है जहाँ दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। रिस्पेशन के दिन पहले दुल्हे ने दुल्हन की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर दुल्हे ने खुद को भी चाकू मार लिया। दोनों की मौत हो गयी । जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले लड़की को मारा फिर खुद सुसाइड कर ली। दो दिन पहले हुई थी शादी, ऐसे में हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार टिकरापारा थानाक्षेत्र के ब्रि‍जनगर में मंगलवार की रात रिसेप्शन से ठीक पहले पति-पत्नी ने एक दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दो दिन पहले शादी हुई थी। शहर के संतोषी नगर इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने हड़कंप मचा दिया है।

एक दिन पहले ही निकाह कुबूलने वाले दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे की जान ले ली। वलीमा (रिस्पेशन) से पहले ये पूरी वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशां बानी के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिसेप्शन (वलीमा) भी था। दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई।

फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। टिकरापारा पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच कर रही। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन के लिए दूल्हा और दुल्हन कमरे में गए। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने आवेश में आकर दुल्हन को चाकू से बुरी तरह गोदा और मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना कि जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वे तुरंत कमरे में गए ।

मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यूटी पार्लर से युवती लड़की को तैयार करने पहुंची थी। पार्लर वाली लड़की घर के हॉल में बैठी हुई थी। लड़का-लड़की अंदर थे। अचानक से चिल्लाने की आवाज आने पर युवती ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने दरवाजा घोलने की प्रयास किया। आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।